राष्ट्रीय खेल दिवस एवं दोराबजी टाटा जयंती समारोह, जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शतरंज प्रतियोगिता 2026 जमशेदपुर…..

1 min read

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं दोराबजी टाटा जयंती समारोह, जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शतरंज प्रतियोगिता 2026जमशेदपुर…..

29 अगस्त, 2026: राष्ट्रीय खेल दिवस एवं दोराबजी टाटा की जयंती के अवसर पर टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग और ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा आज जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर-8 और अंडर-10 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, ओडिशा के एरिया मैनेजर अनुरक्त स्वैन और ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन (ESDCA) के पूर्व सचिव बलबीर सिंह सोहेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में अंडर-8 और अंडर-10 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं सहित कुल 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शुभम नायक और संजय मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं ESDCA के सचिव जयंत कुमार भुइयां, चीफ आर्बिटर IA विशाल कुमार मिंज तथा SNA सौखिन कुंडू, चेस कोच, टाटा ट्रेनिंग सेंटर भी उपस्थित रहे।इस आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों के बीच शतरंज के प्रति रुचि को बढ़ावा देना और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है।

प्रतियोगिता में टाटा चेस सेंटर, पूर्वी सिंहभूम तथा आसपास के क्षेत्रों के शतरंज खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला।आयोजकों ने शतरंज खिलाड़ियों, अभिभावकों, स्कूलों, संस्थानों और खेल प्रेमियों से इस आयोजन में भाग लेने तथा युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author