आनंद मार्ग ने डेंगू पीड़ित के लिए एक एस डी पी एवं रेंडम डोनर प्लेटलेट्स के लिए 30 यूनिट रक्तदान करवाया…

0 min read


जमशेदपुर 10 सितंबर 2023

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 95 वा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
शहर में डेंगू का कहर जारी है सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती डेंगू मरीज के लिए रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) डिमांड और बढ़ गई है ब्लड बैंक में आरडीपी के डिमांड को देखते हुए आज आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से डेंगू पीड़ित के लिए 1 एस डी पी एवं
रेंडम डोनर प्लेटलेट्स के लिए 30 यूनिट रक्तदान करवाया गया आरडीपी के लिए जो डेंगू मरीज की आवश्यकता है
इस रक्तदान शिविर की विशेषता है कि जो भी रक्तदाता रक्तदान शिविर मे रक्तदान किए उन रक्तदाताओं के बीच प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया, ब्लड बैंक में उपस्थित लोगों के बीच लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वी बी डी ए के कमल जी ,श्री राम जी ,समीर सरकार, राकेश कुमार, संतोष द्विवेदी , रमेश राव, राहुल नायक,सुनील मुर्मू एवं सुनील आनंद ने सहयोग किया

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author