जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर चर्चा में आने वाली कंचन सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।
जमशेदपुर पूर्वी एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र रहा है जहां से कभी भी किसी महिला ने विधायक के तौर पर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। परंतु इस बार के विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी से दो-दो महिला प्रत्याशियों ने नामांकन कर उम्मीद की आस जगा दी है, कि शायद 2024 के विधानसभा चुनाव में इस बार जमशेदपुर पूर्वी को कोई महिला विधायक मिल सकती है।
भाजपा से पूर्णिमा दास साहू ने और निर्दलीय प्रत्याशी कंचन सिंह ने अपना नामांकन कर दिया है।
और ऐसा लगता है कि इस बार मातृशक्ति का आगमन होकर रहेगा।
कंचन सिंह ने सधे कदमों से अपने चुनावी प्रचार का आरंभ करते हुए आज 26.10.2024 को भालूबासा लाइन नंबर पांच के शीतला माता मंदिर रोड में रहने वाले प्रखर समाजसेवी और ठोस राजनीतिक और सामाजिक आधार रखने वाले परशुराम सिंह बागी के आवास पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद मांगा।
परशुराम सिंह बागी की धर्मपत्नी श्रीमती पुनम सिंह ने माता की चुनरी भेेंंट कर कंचन सिंह को आशीर्वाद दिया।
परशुराम सिंह बागी का भालूबासा सहित सीतारामडेरा, बाराद्वारी, भुंइयाडीह, एग्रीको, सिदगोडा और बारीडीह क्षेत्र में जनता के बीच अच्छी पकड़ है।
परशुराम सिंह बागी 2009 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ चुके हैं और टिस्को निबंधित श्रमिक संघ के बैनर तले बेरोजगार युवकों के लिए कड़ा संघर्ष कर चुके हैं।
जिसके बाद ही टाटा स्टील में श्रमिक पुत्रों की बहाली का रास्ता साफ हुआ था। देखने वाली बात होगी कि मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही कंचन सिंह कोई नया इतिहास लिखने में सफल हो पाती है या नहीं।
जमशेदपुर पूर्वी की जनता खासकर महिला वर्ग बड़े ही उम्मीद से कंचन सिंह की ओर देख रही है कि शायद जमशेदपुर पूर्वी से मातृशक्ति के रूप में एक योग्य प्रतिनिधि मिल सके।
