दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताया गहरा शोक, कहा- झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया…..

1 min read

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताया गहरा शोक, कहा- झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया

जमशेदपुर। झारखंड के प्रमुख आंदोलनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति के साथ समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक संदेश में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन से हृदय व्यथित है। वे एक नेता के साथ झारखंड की जनभावनाओं के प्रतीक और हर झारखंडी के लिए अभिभावक तुल्य रहे। उनके जाने से जो सामाजिक और राजनीतिक शून्यता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपने जीवन को झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के लिए समर्पित किया। वे हमेशा वंचितों, आदिवासियों और शोषितों की आवाज बने रहे। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और संकल्प का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु की स्मृति और उनके योगदान हमेशा झारखंडवासियों के मन में जीवित रहेंगे।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author