मानगो की जनता प्रवासी पक्षियों से सावधान रहे, मैं हूं आपके सुख दुख की साथी– कुमकुम श्रीवास्तव

1 min read

मानगो की जनता प्रवासी पक्षियों से सावधान रहे, मैं हूं आपके सुख दुख की साथी– कुमकुम श्रीवास्तव
मानगो नगर निगम चुनाव में प्रत्याशीयों के बयानबाजी से माहौल गर्म होता हुआ नजर आ रहा है।
ऐसा लग रहा है कि मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद को लेकर बाहरी और भीतरी का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है।
मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने सुधा गुप्ता और संध्या सिंह पर जोरदार हमला बोला। कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो का मेयर वही बनेगा जो मानगो की समस्याओं से सही तरह वाकिफ हो।
अपने विपक्षी उम्मीदवारों पर कटाक्ष करते हुए कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि मैं वर्षों से मानगो की जनता की सुख दुख की साथी रही हूं ।
सुधा गुप्ता और संध्या सिंह मानगो की 20 बस्तियों के नाम बताने में भी शायद सक्षम नहीं होंगी।
मानगो की देवतुल्य जनता से आग्रह करते हुए कहा, यह लोग पैराशूट से चुनावी मैदान में कूदे हुए लोग हैं।
उनके धन बल के प्रभाव में आने की बजाय मानगो की सम्मानित जनता उसे मेयर चुने जिसका व्यक्तित्व पूरी तरह मानगो की मिट्टी से सरोबार हो।
कुमकुम श्रीवास्तव ने आज मानगो के कई इलाकों का तूफानी दौरा किया।
आज कुमरूम बस्ती, डिमना पारडीह रोड, मानगो बाल्टी कारखाना, उलीडीह बस्ती व अन्य नजदीकी क्षेत्र में कुमकुम श्रीवास्तव की पदयात्रा हुई जहां लोगों ने बढ़ चढ़कर पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया ओर छड़ी छाप क्रम संख्या 2 में मोहर लगाने का भरोसा जताया ।
दौरे के क्रम में जनता से मिल रहे अपार स्नेह एवं समर्थन से अभिभूत कुमकुम श्रीवास्तव ने उनके समर्थन के बदले विकसित मानगो बनाने के अपने लक्ष्य को दोहराया।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध नर्सिंग होम्स एवं अस्पतालों का फैला है जाल, विभागीय मिली भगत से चल रहे हैं अवैध रेडियोलॉजी सेंटर्स, इसी कारण घाटशिला और पटमदा सहित कई क्षेत्रों में लिंगानुपात की स्थिति शर्मनाक…..

गैस माफियाओं का बरसों पुराना काला खेल बेनकाब, आम घरेलू उपभोक्ताओं के नाम पर उनकी जानकारी के बिना ही स्वयं घरेलू गैस रिफिल बुक करवा कर उन सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर होटल, रेस्टोरेंट और औद्योगिक इकाइयों जैसे व्यावसायिक संस्थानों पर ‘ब्लैक’ में बेच रहे…..

More From Author