विधायक पूर्णिमा साहू के विधायक निधि से निर्मित हो रही सड़क को सरोज तिडु ने सड़क पर ईंटे गिरा कर निर्माण कार्य रोका, पड़ोसी अजय गुप्ता शिकायत लेकर पहुंचे बिरसानगर थाना…..
अजय कुमार ने बिरसानगर थाने में दिए अपने आवेदन में बताया है कि वह बिरसानगर के निवासी हैं। उनके निवास के बगल में 14 फीट का प्राइवेट रोड है, जिसका उपयोग राम बिरुआ के परिवार व अजय प्रसाद करते हैं।
यह प्राइवेट रोड जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास के विधायक निधि से पास होकर बनने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसी क्रम में हमारे प्राइवेट रोड के बगल वाले पड़ोसी सरोज तिडु रातों-रात एक ट्रक ईंट रख दिए, और सड़क बना रहे ठेकेदार को जबरन उस जगह को छोड़कर सड़क बनाने को कहा।
सरोज तिडु का कहना है कि हम तीनों के प्राइवेट रोड में उनका जमीन है। जबकि यह सरासर गलत है। उसका पूरा जमीन उसके पिता के द्वारा 40 वर्ष पूर्व ही बाउंड्री वॉल कर अपने घर का निर्माण किया हुआ है।
सड़क निर्माण सरोज तिडु के बाउंड्री वाल के बाहर है। सरोज तिडू और उनका परिवार कभी गली में जबरन बड़ा गेट लगा देते हैं और अभी छोटा गेट लगा रहे हैं।
यह विवाद खड़ा कर शांति भंग करने का प्रयास है। विवाद से शांति भंग ना हो इसलिए थाना प्रभारी से आग्रह है कि सरोज तिडु की ईंट रखने की मंशा, पथ निर्माण ठेकेदार से अपनी जमीन कहना और उस एरिया की जमीन का ढलाई कार्य नहीं करने देना गुंडागर्दी कर रहे हैं। सरोज तिडच से बोलकर ईट हटाया जाए जिससे सरकारी सड़क का कार्य पूरा हो सके। हम तीनों परिवारों के प्राइवेट रोड पर इनका अतिक्रमण समाप्त हो। आपसे निवेदन है आवश्यक कार्रवाई की जाए।

