आज संध्या करीब चार बजे सब्जी खरीद कर घर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार और लापरवाही से (शायद शराब पीकर) बुलेट सवार ने जोरदार टक्कर मारी| ईलाज के क्रम में घायल राम भरोसे शर्मा की महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में मृत्यु हो गई| इस संबंध में एक प्राथमिकी मृतक के पुत्र अमित शर्मा के बयान पर गोलमुरी थाना में दर्ज की गई है और बुलेट को जब्त कर थाना में रखा गया है| ब्लू रंग की बुलेट का नंबर 𝙅𝙃05𝘽𝙔 7620 है| मृतक राम भरोसे शर्मा गोलमुरी लोहार लाइन का रहने वाला था…
