21मार्च को श्रीराम सेना निकालेगी हिन्दू नववर्ष पर विशाल शोभा यात्रा और आकर्षक झांकी…

0 min read

21 मार्च को आयोजित हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में श्री राम सेना के द्वारा विशाल शोभा यात्रा और आकर्षक झांकी निकाली जाएगी| शोभायात्रा की जानकारी श्री राम सेना के संस्थापक सोनू सिंह ने देते हुए बताया कि यह यात्रा टेल्को राम मंदिर से निकल कर बिरसा नगर ग्वाला बस्ती, घोडा बांधा, खडंगाझार, गोविंदपुर होते हुए राम मंदिर में समापन होगा| इस विषय में एक बैठक मनोकामना मंदिर, साकची में हुई जिसमें मुख्य रूप से सोनू सिंह(संस्थापक सह महामंत्री), धीरज प्रताप सिंह (अध्यक्ष), बमभोला सिंह (कोषाध्यक्ष), परशुराम सिंह बागी(प्रसिद्ध समाज सेवी) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे| इस कार्यक्रम को अंतिम रुपरेखा देने के लिए आज संध्या 7 बजे एक बैठक राम मंदिर टेल्को में रखी गई है|

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author