मानगो बस स्टैंड बना दुर्घटना का रेड जोन.. कुली को डम्पर ने कुचला.. मौत

1 min read

आज 15.11.2022 को दोपहर एक बजे के करीब मानगो बस स्टैंड में कुली का काम करने वाले सेखलाल साव नामक व्यक्ति को डम्पर ने कुचल दिया| मौके पर ही सेखलाल की मौत हो गई| दुर्घटना के बाद बस स्टैंड के लोगों ने मृतक को एम जी एम अस्पताल पहुंचाया और वहाँ सीतारामडेरा थाना की पुलिस भी पहुंची| मृतक हजारीबाग का रहने वाला था, जो कि दोपहर का खाना खाने होटल साइकिल से जा रहा था| जिस डंपर से ये जानलेवा दुर्घटना हुई उसका नं० JH22A- 8685 है और इस डंपर को जब्त कर सीतारामडेरा थाना में रखा गया है|

गाडी का चालक फरार हो गया और इस गाड़ी में कोई भी खलासी नहीं था|

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author