भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मकर संक्रांति पर बांटे जरुरतमंद के बीच कम्बल, दर्जनों स्थानीय युवाओं ने थामा भाजपा का दामन।

0 min read

: भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मकर संक्रांति पर बांटे जरुरतमंद के बीच कम्बल, दर्जनों स्थानीय युवाओं ने थामा भाजपा का दामन।

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में मकर सक्रांति के पावन अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। शनिवार को बाबुडीह कोन्दा भट्टा में सांसद विद्युत वरण महतो के सहयोग से क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर कम्बल वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की उपस्थिति में बस्ती के मुन्ना पूर्ति, मिलु पूर्ति, पिंकू बांद्रा, संजय सोलंकी के नेतृत्व में दर्जनों स्थानीय युवाओं ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने शामिल सभी युवाओं को पार्टी की नीति, विचार एवं सिद्धांत से अवगत कराते हुए अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री मिथलेश साव, मंडल महामंत्री संतोष कुमार, जिला आई टी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, प्रकाश ठाकुर, जयराज रजक, अरुण मिश्रा, लोहा यादव, भोला साव, सोनू सिंह, महावीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author