कोशिश संस्था के संरक्षक, समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने जरूरतमंद परिवारों को उपहार बांटकर मनाई दीपावली..

0 min read

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक व चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा बिरसानगर जोन न. 3 के जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली पर्व मनाने के आवश्यक सामग्री जैसे कि तेल, दिया, फुलझड़ी, लड्डू, पटाखे इत्यादि का वितरण किया गया।

मौके पर, समाजसेवी शिव शंकर ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय का नारा दिया था, उनके बताए सुमार्ग और आदर्शों पर चलकर ही आज कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बीच दीपावली का उपहार बांटकर लोगों के चेहरों में खुशियां लाने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, गौतम, विवेक, कंचन, हनी, बंटी, कुणाल, राजा एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author