दीपावली के अवसर पर विनोबा आश्रम में संभव संस्था ने बांटे गर्म कपड़े एवं मिठाइयां…

1 min read



जमशेदपुर 10 नवंबर – सामाजिक संस्था संभव के द्वारा जमशेदपुर के बर्मामाइन्स स्थित विनोबा आश्रम के जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी ने बताया कि हमारा देश भारत त्योहारों का देश है, जहां खुशियां त्योहारों का रूप लेकर आती है। इसी खुशी को बढ़ाने के उद्देश्य से हमारे संभव संस्था के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर विनोबा आश्रम में रहने वाले लोगों के बीच 20 कंबल, गर्म कपड़े, चादरें, जूते और मिठाई के साथ बच्चों के बीच खिलौनों का वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के मुख्य संरक्षक भरत सिंह, सारिका सिंह, पुष्पा सिंह, पी.पुष्पलता, सुचित्रा रुंगटा, राजेश कुमार, शैलजा सिंह आदि उपस्थित थे।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author