बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित रामजी सिंह के पुआल टाल में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार घटनास्थल पर पहुंच कर उनके परिजनों से मिले। विधायक संजीव सरदार ने जली हुई पुआल टाल में जाकर निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने पाया कि पुआल जल जाने के कारण उनके परिजनों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। विधायक संजीव सरदार ने उनके परिजनों को जमशेदपुर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार को पत्र लिखकर वस्तु स्थिति से अवगत कराने को कहा है ताकि उचित मुआवजा उसके परिजनों को दिलवा सके।
विधायक संजीव सरदार के साथ इंद्रजीत सिंह, अजीत सिंहा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य राजू, राहुल प्रजापति, सहित कई लोगों उपस्थित थे।
