भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा ‘‘एक शाम झारखण्ड पुलिस के नाम‘‘ सीजन 4 का आयोजन बॉलीवुड के गजल सम्राट चंदन दास बिखेरेंगे जलवा….

0 min read



जमशेदपुर 24 नवंबरः भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री भरत सिंह के द्वारा आगामी 25 नवंबर शाम 6 बजे से एक्स एल आर आई ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में ‘‘एक शाम झारखंड पुलिस के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें झारखण्ड पुलिस के जो लोग शहीद हुए है उनके परिवारजनों को सम्मानित किया जायेगा, साथ ही झारखण्ड पुलिस में जो अच्छे कार्य कर रहे हैं उन्हें भी सम्मानित किया जायेग। इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात गज़ल सम्राट श्री चंदन दास अपने गजलों से लोगों का मनोरंजन करेंगे. गज़ल गायकी में श्री चंदन दास ने कई हिट एलबम दिये हैं और इन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। इनके एलबमों में दीवानगी, गुज़ारिश, तमन्ना, इश्क, अरमान आदि प्रमुख हैं. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रख्यात हास्य कलाकार सौरव चक्रवर्ती भी (रीयल वाॅयस आफ मोटू पतलू और ओगी फेम) अपनी कला का जादू बिखेरेंगे।
यह जानकारी भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सिंह ने देते हुए बताया कि इस तरह का कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन फिल्मी हस्तियों ने अपनी कला से जमशेदपुर के लोगों का मनोरंजन किया है। जिनमें कुमार सानू, टेरेन्स लुईस, सरोज खान, राजू खान, पंकज उधास, महिमा चैधरी, विनोद राठौड़, शब्बीर कुमार, मो० अजीज, अनवर हुसैन एवं देबाशीष दासगुप्ता आदि प्रमुख हैं।
श्री भरत सिंह ने बताया कि झारखण्ड पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहेंगे।
आज के इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सिंह बालीवुड के प्रख्यात गजल सम्राट चन्दन दास, हास्य कलाकार सौरव चक्रवर्ती, संस्था के संरक्षक कमल किषोर अग्रवाल, षक्ति सिंह, विक्की श्रीवास्तव, मनोज सोनी, एस॰.पी॰.सिंह, संजीव मिश्रा, मो॰.सगीर, राजेश सिंह, करन गोराई, आयुष्मान सिंह, युवराज सिंह, सत्यदीप लहरी, अमित शर्मा, राहुल सिंह, डाॅ॰.जीया, गोपी सिंह, लखविन्दर सिंह, सजीत कुमार, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author