इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर और संभव संस्था ने मिलकर जरूरतमंदों के बीच वितरित किए 101 कंबल…..

0 min read


इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर और संभव संस्था ने मिलकर जरूरतमंदों के बीच वितरित किए 101 कंबल
जमशेदपुर 04 जनवरी: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संभव संस्था के साथ मिलकर जमशेदपुर स्थित कोऑपरेटिव कॉलेज में 101 कंबलों का वितरण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना था।
कंबल वितरण का यह कार्यक्रम आदिवासी छात्रों, कॉलेज के स्टाफ, गार्ड्स और माली के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य श्री अमर सिंह, आर.वी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के सचिव सह संभव संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह, कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री बी.के. सिंह, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सरिका सिंह, तथा समिति की सदस्याएं श्रीमती अनु सहगल और श्रीमती अनीता सोलंकी उपस्थित रहीं।
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सरिका सिंह ने कहा, इस कार्यक्रम के माध्यम से हम समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि भविष्य में भी इस प्रकार की और भी अधिक सेवा कार्यों को करें।
संभव संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह ने इस सहयोग पर कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है।
यह कार्यक्रम स्थानीय समुदाय के बीच बहुत सराहा गया और उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author