श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के झारखंड प्रदेश संयोजक विनय कुमार सिंह की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या…..

1 min read

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के झारखंड प्रदेश संयोजक विनय कुमार सिंह की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।
NH33 स्थित मिनी पंजाब रेस्टोरेंट के पास विनय को अपराधियों ने दौड़ा कर गोली मारी।
विनय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । ऐसी सूचना है कि दिनों दिन बढ़ती विनय की लोकप्रियता और करणी सेवा की प्रगति को देखते हुए कई लोग विनय से नाराज चल रहे थे और विनय को सबक सिखाने की मंशा पाले हुए थे।
ऐसी भी सूचना है की विनय को व्यापारिक कारोबारीयों के हाथों भी नुकसान होने की संभावना हो सकती है।
एक खबर यह भी हवा में तैर रही है की मानगो के गैंगस्टर गणेश सिंह के नजदीकी होने का नुकसान विनय सिंह को उठाना पड़ा है।
और मानगो न्यू सुभाष कॉलोनी स्थित एक गैंगस्टर के निशाने पर विनय काफी पहले से थे।
ऐसी भी सूचना है की विनय को अपने जान पर खतरे का आभास था और उन्होंने अपने नजदीकियों से इस बारे में चर्चा भी की थी कि शायद मुझे आने वाले समय में कोई नुकसान हो सकता है ।
विनय कुमार सिंह का मानगो डिमना रोड में “जमशेदपुर टाइल्स” के नाम से एक शोरूम भी है।
वर्तमान में विनय सिंह मानगो में आस्था स्पेस टाउन में अपने परिवार के साथ रहते थे।
विनय अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। प्रशासन के लिए भी यह कहीं ना कहीं चुनौती है कि आए दिन होने वाले हत्याओं की यह श्रृंखला कहां खत्म होगी?
यह भी देखने वाली बात होगी क्योंकि ऐसा लगता है कि जमशेदपुर के अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का खौफ खत्म हो चुका है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध नर्सिंग होम्स एवं अस्पतालों का फैला है जाल, विभागीय मिली भगत से चल रहे हैं अवैध रेडियोलॉजी सेंटर्स, इसी कारण घाटशिला और पटमदा सहित कई क्षेत्रों में लिंगानुपात की स्थिति शर्मनाक…..

गैस माफियाओं का बरसों पुराना काला खेल बेनकाब, आम घरेलू उपभोक्ताओं के नाम पर उनकी जानकारी के बिना ही स्वयं घरेलू गैस रिफिल बुक करवा कर उन सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर होटल, रेस्टोरेंट और औद्योगिक इकाइयों जैसे व्यावसायिक संस्थानों पर ‘ब्लैक’ में बेच रहे…..

More From Author