मनमोहन सिंह राजपूत बने सरायकेला खरसवां जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष…..

0 min read

मनमोहन सिंह राजपूत बने सरायकेला खरसवां जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष…..
आदित्यपुर के अटल पार्क प्रांगण में 27 अप्रैल 2025 रविवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का एजीएम सह चुनाव संपन्न हुआ।
जिसमें झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष श्री सुचिन्दर सिंह के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ तथा नई कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष अमित खंडेलवाल को प्लानिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया एवं अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत को चुना गया।
वहीं संगठन के सचिव सिकंदर महतो को पुनः बनाया गया। कमेटी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश चंद्र महतो उपाध्यक्ष, लक्ष्मण महतो, फादर रमेश, नित्यानंद महतो तथा वरिष्ठ संयुक्त सचिव कर्म मंडल, संयुक्त नरेंद्र महतो, श्वेता महतो, कमल नायक का चयन किया गया।
वहीं संगठन के एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर नरेंद्र महतो, विष्णु उरांव, प्रियंका पात्रा, दामोदर जमुदा, मनीष यादव, प्रीति कुमारी, शिवकुमार प्रधान, शंकर महतो, एवं लखन सरदार को शामिल किया गया है।
बैठक के दौरान आयोजन समिति का अध्यक्ष सिकंदर महतो तथा कोऑर्डिनेटर विष्णु नारायण सिंह को बनाया गया। चयन समिति के अध्यक्ष गणेश चंद्र महतो एवं सदस्य सुजित रजक बने।
तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष चंदन कुमार एवं कोऑर्डिनेटर करमु मंडल बने।
वही उम्र सत्यापन के लिए अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, कोऑर्डिनेटर नरेंद्र महतो एवं सदस्य राजेश को बनाया गया है।
यह कमेटी चार वर्षो के लिए होगी। चुनाव पर्यवेक्षक तथा चुनाव डेलिगेट दिलीप गुप्ता जिला ओलंपिक संघ की ओर से उपस्थित हुए।

You May Also Like

More From Author