डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस ने डॉ. इंद्राणी सिंह का ग्रोथ एनालिस्ट cum सलाहकार के रूप में स्वागत किया…..
डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस को यह घोषणा करते हुए गर्व है कि ए.डी.एल सनशाइन स्कुल जमशेदपुर की पूर्व प्राचार्या डॉ. इंद्राणी सिंह ने DSM School For Excellence से ग्रोथ एनालिस्ट सह सलाहकार के रूप में जुड़ाव किया है।
मुख्य समारोह में स्कूल के निदेशक श्री सौगंध सिंह एवं श्री सौभाग्य सिंह तथा प्राचार्या श्रीमती गीता नायर ने डॉ. सिंह का हार्दिक स्वागत किया।

अपने प्रथम सत्र में डॉ. सिंह ने अपनी दृष्टि साझा करते हुए शिक्षण प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक रणनीतियों पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों को योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई कराने और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
अपने वक्तव्य में उन्होंने नई शिक्षा नीति (NEP) 2024 द्वारा सुझाए गए 4C’s – संवाद (Communication), सहयोग (Collaboration), रचनात्मक चिंतन (Creative Thinking) और सामूहिक अधिगम (Collaborative Learning) – को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उनका मानना है कि ये क्षमताएँ भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को तैयार करती हैं।
डॉ. सिंह ने दोहराया कि उनका मुख्य ध्यान शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के विकास एवं प्रगति पर रहेगा, ताकि डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस उत्कृष्टता की दिशा में अपनी यात्रा को और आगे बढ़ा सके।


