अपने सामाजिक दायित्व का पालन करते हुए मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था “यात्रा” (एक नई जीवन की शुरुआत ) के अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में यात्रा परिवार के सदस्यों ने बिरसानगर बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच चुड़ा, तिलकुट और लाई का वितरण किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह, निरंजन तिवारी, नंदिनी सामंत, समरजीत सिंह, जगतार सिंह गिल समेत कई सदस्य उपस्थित थे।



