गांजा का हब बन रहा है शहर, मानगो बस स्टैंड से सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने तीन बोरा गांजा किया जब्त, दो आरोपी हिरासत में, एक भागने में सफल…

0 min read

गांजा का हब बन रहा है शहर, मानगो बस स्टैंड से सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने तीन बोरा गांजा किया जब्त, दो आरोपी हिरासत में, एक भागने में सफल…
टाटा से चलकर आरा को जाने वाली “बबुआन” बस में तीन बोरों में भरकर गांजा बिहार भेजने की तैयारी में थे तीन युवक| युवकों ने बस के एजेंट को बोरों को गाड़ी की डिग्गी में रखने को कहा| एजेंट द्वारा बोरों को खोलकर दिखाने की बात कर युवक घबरा गए|
शक होने पर बस स्टैंड टीओपी में तैनात जवानों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और‌ बोरों की जांच करने पर उनमें गांजा पाया गया| तीन में‌ से एक युवक हाथ छुड़ा कर भागने में‌ सफल रहा| मानगो बस स्टैंड में आए दिनों नशीले पदार्थों की बरामदगी हो रही है और प्रशासन को सचेत होने की जरूरत है|

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author