जमशेदपुर जिला पुलिस की कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा, उम्मीद है जल्द होगी कैरव गांधी की सकुशल घर वापसी- परशुराम सिंह बागी (जिला अध्यक्ष -भारत रक्षा मंच)…

1 min read

जमशेदपुर जिला पुलिस की कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा, उम्मीद है जल्द होगी कैरव गांधी की सकुशल घर वापसी- परशुराम सिंह बागी (जिला अध्यक्ष -भारत रक्षा मंच)…

जमशेदपुर शहर के बहुचर्चित कैरव गांधी की रहस्यमई गुमशुदगी को 12 दिनों से ज्यादा होने को आए हैं। इस हाई प्रोफाइल अपहरण कांड ने लौहनगरी को सकते में डाल दिया है।
जमशेदपुर की पुलिस ने भी इसे अपनी प्रतिष्ठा का विषय मानकर अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच भारत रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह बागी के आवासीय कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अन्य मुद्दों सहित कैरव गांधी अपहरण मामले की भी चर्चा हुई।
जमशेदपुर पुलिस की कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा जताते हुए परशुराम सिंह बागी ने कहा कि पूर्व में भी ऐसे मामलों में जमशेदपुर की पुलिस ने अपनी कर्मठता का परिचय देते हुए ऐसे मामलों का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। उम्मीद है कि शहर का युवा उद्योगपति कैरव गांधी जल्द ही सकुशल अपने परिवार के बीच होगा।
इस बीच परशुराम सिंह बागी ने कुछ सुझाव जमशेदपुर पुलिस को दिए हैं।
सर्किट हाउस एरिया में यह तीसरा हाई प्रोफाइल अपहरण कांड हुआ है। उद्योगपति अजय सिंह सहित यह तीसरा अपहरण का मामला है जो सर्किट हाउस से जुड़ा है।
सर्किट हाउस एरिया में एक पुलिस टिकट की स्थापना की जाए। जमशेदपुर में सर्किट हाउस के आसपास कई उद्योगपति और व्यवसायी रहते हैं। खासकर सोनारी, जुबली पार्क और अन्य पाश इलाकों में।
क्यों कि यह शहर औद्योगिक है और टाटा समूह के कारण कई बड़े-बड़े लोग यहां रहते हैं और सर्किट हाउस इन इलाकों के करीब है।
इस क्षेत्र के आसपास कई पाश कालोनियां है, जहां उद्योगपतियों के घर पड़ते हैं।
जमशेदपुर टाटा स्टील और अन्य उद्योगों का केंद्र है इसलिए कई बड़े-बड़े व्यवसाय और अधिकारी शहर के विकसित इलाकों में रहते हैं और सर्किट हाउस इन्हीं इलाकों के करीब है। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सह जनसेवक सतीश गुप्ता, जन सेवक अजय गुप्ता, भालुबासा मुखी समाज के मुखिया पोरस मुखी मौजूद थे।

oplus_4456448
Oplus_16908288
SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author