चापड़ से हमला करने वालों की गिरफ्तारी पर बोले आर.आई.टी थाना प्रभारी रविकांत पराशर, भयमुक्त होकर रहे क्षेत्र की जनता, पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर…..

0 min read

चापड़ से हमला करने वालों की गिरफ्तारी पर बोले आर.आई.टी थाना प्रभारी रविकांत पराशर, भयमुक्त होकर रहे क्षेत्र की जनता, पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर…..

एक ओर जहां अपराधियों ने अपने अपराध करने के तरीके को बदलकर पिस्तौल की जगह चापड़ और अन्य धारदार हथियारों के साथ अपराध करने का एक नया तरीका खोज निकाला है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों की इस मंशा को भांप कर पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है।
एक और जमशेदपुर में डीडी बार के बाहर हुई चापड़बाजी की घटना के बाद पूरा शहर में अपराधियों की गिरफ्तारी न होने पर उबाल है, वहीं दूसरी ओर आर.आई.टी थाना अंतर्गत रायडीह बस्ती निवासी (नियर काली मंदिर) स्वर्ण व्यवसायी प्रेमचंद वर्मा को विशाल मिश्रा और आदित्य कश्यप ने गिरोह बनाकर पहले धमकाया फिर रंगदारी की मांग की।
रंगदारी की रकम व्यवसायी द्वारा देने से इनकार करने पर इन दोनों ने मिलकर व्यवसायी प्रेमचंद वर्मा पर चापड़ से हमला कर दिया। सूचना मिलने के साथ आर.आई.टी थाना प्रभारी रविकांत पराशर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका ए वारदात से दो अपराधियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड बरामद किया और घायल व्यवसायी को तुरंत अस्पताल पहुंचवाया।
आर.आई. टी. पुलिस के द्वारा इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में संतोष नजर आ रहा है और सूत्रों ने बताया कि आर. आई .टी थाना प्रभारी के तौर पर एक युवा थाना प्रभारी के रूप में योगदान देने के बाद लोगों का भरोसा पुलिस और प्रशासन पर कायम होने लगा है।

नवनियुक्त युवा थाना प्रभारी ने ऐसे अपराधियों को कठोर चेतावनी देते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि ऐसे लोग या तो समाज के मुख्य धारा में वापस लौट आएं या इस क्षेत्र को छोड़कर चले जाएं।
थाना प्रभारी ने क्षेत्र के निवासियों को भरोसा दिलाया है कि वह उनके लिए 24*7 उपलब्ध हैं और कोई भी, कभी भी उनसे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकता है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author