डांस झारखण्ड डांस, वॉइस ऑफ झारखंड और मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड का ऑडिशन 23 दिसंबर को माईकल जाॅन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में…

1 min read



जमशेदपुर 17 दिसंबर – सनराईज इवेन्ट मेनेजमेन्ट इंडिया के द्वारा डांस झारखण्ड डांस, वाॅइस ऑफ झारखण्ड और मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड का ऑडिशन 23 दिसंबर को माईकल जाॅन ऑडिटोरियम बिश्टुपूर जमशेदपुर में किया जाएगा जिसके लिए आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सनराईज इवेन्ट मेनेजमेन्ट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह जी के द्वारा बताया गया कि सनराईज इवेन्ट मेनेजमेन्ट इंडिया के द्वारा झारखण्ड प्रदेश में कला संस्कृति को बढ़ावा देने के उदेश्य से झारखण्ड बिगेस्ट फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डांस के लिए ‘‘डांस झारखण्ड डांस’’, सिंगिंग के लिए ‘‘वाॅइस ऑफ झारखण्ड’’ और माॅडलिंग के लिए ‘‘मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड’’ शामिल है। इस झारखण्ड बिगेस्ट फेस्ट का पहला ऑडिशन 26 नवंबर को यूनियन क्लब एल.सी. रोड़ धनबाद में, दूसरा ऑडिशन 3 दिसंबर को होटल द सैनेट नियर गुरूद्वारा स्टेशन रोड राँची में हो चुका है और तीसरा ऑडिशन सह सेमीफाईनल 23 दिसंबर को माईकल जाॅन ऑडिटोरियम बिष्टुपूर में होगा। फिर ग्रैंड फिनाले 20 जनवरी को टेल्को क्लब जमशेदपुर में होगा। ग्रैंड फिनाले में विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीमती भाग्यश्री जी उपस्थित रहेंगी, जो की बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। ऑडिशन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु प्रतिभागी 0657-2227444, 9431586503, 9308411806 पर फोन कर सकते है। इस झारखण्ड बिगेस्ट फेस्ट का टोटल प्राइज मनी दो लाख रुपये है। इस पत्रकार वार्ता में सनराईज इवेन्ट मेनेजमेन्ट इंडिया के शत्रुघन सिंह, शक्ति सिंह, कुमार संदेश, बब्लु भाई, संजीव मिश्रा, राजेश सिंह, मो॰. सगीर, डाॅ जिया, राम कुमार शर्मा, सुबोध कुमार, अमित शर्मा, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author