पत्रकार दुर्गेश दयाल के ऊपर जानलेवा हमला ,घायल पत्रकार ने लगाया आरोप– मंत्री बना गुप्ता के समर्थकों ने किया हमला और उनकी नियत हत्या करने की थी….

1 min read

पत्रकार दुर्गेश दयाल के ऊपर जानलेवा हमला ,घायल पत्रकार ने लगाया आरोप– मंत्री बना गुप्ता के समर्थकों ने किया हमला और उनकी नियत हत्या करने की थी….कल बिष्टुपुर म पत्रकार दुर्गेश दयाल के ऊपर जानलेवा हमला ,घायल पत्रकार ने लगाया आरोप– मंत्री बना गुप्ता के समर्थकों ने किया हमला और उनकी नियत हत्या करने की थी….कल बिष्टुपुर के खाउ गली के पास दो दो पहिया सवारों के बीच छोटी सी नोक झोक ने हिंसक रूप ले लिया और “सोशल भारत” न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार दुर्गेश दयाल के ऊपर प्राण घातक हमला किया |इस हमले में पत्रकार दुर्गेश दयाल की जान लेने की नीयत से घातक हथियारों से लैस हमलावरों ने एक साथ हमला किया जो करीब 20 की संख्या में थे| जिससे दुर्गेश को गंभीर चोटें लगी है और उसे गंभीर अवस्था में पहले एमजीएम फिर‌ टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है| घायल दुर्गेश ने आरोप लगाया है कि हमलावर मंत्री बना गुप्ता समर्थक थे और उनकी नियत मेरी हत्या करने की थी | 𝘼𝙄𝙎𝙈𝙅𝙒𝘼 के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रीतम सिंह भाटिया के संज्ञान में यह मामला आने के साथ ही वे सक्रिय हो गए और त्वरित रूप से ट्वीट करते हुए इस हमले की जानकारी प्रशासन के आला अधिकारियों को दी| साथ ही साथ 𝘼𝙄𝙎𝙈𝙅𝙒𝘼 के जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह को घायल पत्रकार दुर्गेश का हाल-चाल जानने टाटा मुख्य अस्पताल भेजा और बिष्टुपुर थाना जाकर पुलिसिया कार्यवाही की जानकारी लेने को कहा| उनके निर्देश पर विनोद सिंह अपनी जिला इकाई के सदस्यों चिंटू सिंह राजपूत ,इंद्रजीत सिंह भुल्लर ,और दिनेश श्रीवास्तव के साथ पहले टीएम पहुंचे और घायल पत्रकार दुर्गेश से संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया से वीडियो कॉल पर बात करवाई उसके बाद जिला इकाई बिष्टुपुर थाना पहुंची और वहां दर्ज प्राथमिकी का मुआयना किया| संगठन प्रशासन से मांग करता है कि दोषियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार किया जाए और घटनास्थल के आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जाए| यदि हमलावर मंत्री के आदमी भी हैं तो भी यथासम्मत कानूनी कार्रवाई की जाए| इस विषय में मंत्री बना गुप्ता से बात करने की कोशिश की गई परंतु संपर्क नहीं हो पाया|

You May Also Like

More From Author