झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा के 14 प्रत्याशीयों के नाम लगभग फाइनल….

1 min read

Jharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन से चम्पाई तक, BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव…

Jharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन से चम्पाई तक, BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव ?

ऐसे में भाजपा ने 14 नेताओं के सीट के नाम लगभग तय कर चुकी है।

भाजपा के 14 उम्मीदवारों के नाम पर लगभग सहमति तय हो गई है। भाजपा ने तय किया है कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को छोड़कर कोई भी आदिवासी नेता सामान्य सीट से चुनाव नहीं लड़ेगा। बाबूलाल मरांडी राजधनवार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में वे इसी सीट से विधायक हैं।

हालांकि पहले ये चर्चा थी कि बाबूलाल मरांडी दुमका से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब लुईस मरांडी दुमका से चुनाव लड़ेंगे। दूसरी ओर, सीता सोरेन को जामताड़ा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा जाना तय है। ओडिशा से होने के कारण भाजपा उन्हें आदिवासी सीट से चुनाव नहीं लड़ाना चाहती है, जिसकी वजह से भाजपा ने उन्हें सामान्य सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने ये फैसला रायशुमारी के बाद लिया है।

वहीं परितोष सोरेन शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से, सुनील सोरेन जामा विधानसभा सीट से, गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जेएमएम छोड़कर भाजपा में आने वाले चम्पाई सोरेन अपनी पारंपरिक सीट सरायकेला से चुनाव लड़ेंगे। वहीं चम्पाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Jharkhand Election 2024: जानिए BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंग चुनाव?

  1. बाबूलाल मरांडी- राजधनवार विधानसभा सीट
  2. लुईस मरांडी – दुमका विधानसभा सीट
  3. परितोष सोरेन- शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट
  4. सीता सोरेन- जामताड़ा विधानसभा सीट
  5. सुनील सोरेन- जामा विधानसभा सीट
  6. नीलकंठ सिंह मुंडा -खूंटी जामा विधानसभा सीट
    7.चम्पाई सोरेन- सरायकेला विधानसभा सीट
  7. गीता कोड़ा- जगन्नाथपुर विधानसभा सीट
  8. अरुण उरांव -सिसई विधानसभा सीट
    10.बाबूलाल सोरेन- घाटशिला विधानसभा सीट
  9. मिसिर कुजूर- गुमला विधानसभा सीट
  10. अनंत ओझा -राजमहल विधानसभा सीट
  11. अमित मंडल- गोड्डा विधानसभा सीट
  12. भानु प्रताप शाही- भवनाथपुर विधानसभा सीट

You May Also Like

More From Author