नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स गुजरात के गृह मंत्री रहे दिवंगत भाजपा नेता हरेन पंड्या की चचेरी बहन हैं। हरेन पंड्या की 2003 में हत्या हो गई थी, जिसमें उनकी ही पार्टी के उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का हाथ बताया जाता है।
बहरहाल सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पत्र लि कर भारत आने न्योता दिया है।
सुनीता 2013 में भी भारत आई थीं और उन्होंने गुजरात में अपने रिश्तेदारों के साथ समय बिताया था। उनकी उस यात्रा के दौरान गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी ने उनसे मिलना चाहा था, लेकिन सुनीता ने इनकार कर दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की तमाम कोशिशों के बावजूद सुनीता मुख्यमंत्री से मिलने के लिए राजी नहीं हुई थीं।
यही नहीं, उन्होंने एयरपोर्ट पर उन्हें लेने आई सरकारी गाड़ी में बैठने से भी इंकार कर दिया था। उनकी इस बेरुखी से खिन्न होकर ही गुजरात सरकार ने उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा देने का निर्णय रद्द कर दिया था।।
