श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिनय सिंह की मृत्यु के बाद आनंद मोहन का परिजनों को दिया हुआ एक लाख रुपए का चेक बाउंस हो गया है…..

0 min read

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिनय सिंह की मृत्यु के बाद आनंद मोहन का परिजनों को दिया हुआ एक लाख रुपए का चेक बाउंस हो गया है…..
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिनय सिंह की मौत का रहस्य अब तक अनसुलझा हुआ है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी मौत की गुत्थी सूलझ नहीं पा रही है।
22 अप्रैल 2025 को विनय सिंह की मृत्यु के बाद 4 मई 2025 को विनय सिंह के श्राद्ध में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत शामिल हुए थे और उनके साथ कद्दावर और फायर ब्रांड क्षत्रिय नेता आनंद मोहन भी आए थे।
आनंद मोहन ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित भी किया था और मृतक विनय सिंह के परिजनों को अपनी ओर से सहयोग राशि के रूप में एक लाख रुपए का चेक भी सौंपा था।
सूत्रों ने बताया कि आनंद मोहन के दिए हुए चेक को बैंक में हिट करने पर चेक बाउंस हो गया। इस घटना के बाद परिजन सकते में हैं और उनकी परेशानी का हल नहीं हो पा रहा है।
मृतक बिनय सिंह मानगो के डिमना रोड के आस्था स्पेस टाउन में किराए के फ्लैट में रहते थे।
मकान मालिक ने भी फ्लैट को खाली करने को कह दिया है। साथ ही साथ डिमना रोड में विनय सिंह की जमशेदपुर टाइल्स की नाम की दो दुकान भी हैं जो लगातार बंद रह रही हैं और यह दोनों दुकान भी किराए की हैं।

You May Also Like

More From Author