नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार…..

1 min read

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना की शिकायत 30 अगस्त 2026 को पीड़िता के परिजनों की ओर से महिला थाना किरीबुरु (कैंप-नोवामुंडी) में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी के नामजद आरोपी एम. सफीक उर्फ एम. राजा (करीब 27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी ए. रोड, मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां का रहने वाला है।

मामले में महिला थाना किरीबुरु (कैंप-नोवामुंडी) में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।चाईबासा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल-112 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author