सोनारी में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; सोने की चेन बरामद…..

1 min read

सोनारी में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; सोने की चेन बरामद

जमशेदपुर।

सोनारी थाना पुलिस ने 31 जुलाई को हुई बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिनतई के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे सोनारी की रहने वाली 58 वर्षीय अर्चना श्रीवास्तव अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एच रोड, सोनारी के पास बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और कदमा की ओर भागने लगे।भागने के दौरान अपराधियों की बाइक एक छोटे हाथी वाहन से टकरा गई, जिसके बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।

इसके बावजूद वे बाइक छोड़कर पैदल ही ईस्ट-वेस्ट लिंक रोड की ओर फरार हो गए।जांच के दौरान पुलिस को घटना में तीन अपराधियों के शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज हरपाल और रोहित मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं तीसरा आरोपी रोहित कर्मकार फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बिसरा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई सोने की चेन बिसरा नगर जोन नंबर-06 स्थित रोहित कर्मकार के घर से बरामद की गई। जांच में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है।पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक (नंबर JH05CN3650) को भी जांच के दौरान जब्त किया है। सोनारी थाना पुलिस की इस कार्रवाई को चेन छिनतई की घटना के त्वरित उद्भेदन के रूप में देखा जा रहा है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author