मानगो में महिला को बंधक बनाकर जेवर लूटने का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार, S.I.R कर्मी बनकर फ्लैट में घुसे थे अपराधी, लूटे गए करीब 20 ग्राम सोने के आभूषण बरामद…..

1 min read

मानगो में महिला को बंधक बनाकर जेवर लूटने का मामला, चार आरोपी गिरफ्तारएसआईआर कर्मी बनकर फ्लैट में घुसे थे अपराधी, लूटे गए करीब 20 ग्राम सोने के आभूषण बरामद…..

जमशेदपुर।

मानगो थाना क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने और सोने के आभूषण लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एसआईआर कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में प्रवेश किया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को मानगो के गोविंदा ब्लॉक स्थित श्री कृष्णा उद्यान कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर ई/5 में एक महिला के साथ यह घटना हुई थी। आरोप है कि अज्ञात अपराधकर्मी एसआईआर कर्मी बनकर फ्लैट में पहुंचे और महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके सोने के आभूषण छीन लिए गए।घटना के संबंध में वादिनी लिलावती अम्मा के लिखित आवेदन के आधार पर मानगो थाना कांड संख्या 186/2026, दिनांक 2 सितंबर 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।छापेमारी टीम गठित कर शुरू हुई कार्रवाईघटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस का दावा है कि पेशेवर तरीके से जांच और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश बहादुर उर्फ राकू (करीब 45 वर्ष), अभिषेक कुमार दास (करीब 26 वर्ष), तबस्सुम खातून (करीब 35 वर्ष) और समरेश पॉल उर्फ नान्टू पॉल (करीब 48 वर्ष) के रूप में की गई है। सभी आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं।

लूटे गए सोने को गलाकर बनाया था चपटा टुकड़ा..

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूटे गए सोने के आभूषणों को गलाने के बाद उनका स्वरूप बदल दिया था। छापेमारी के दौरान करीब 20 ग्राम सोना, पिघलाने के बाद चपटा गोलाकार अवस्था में, बरामद किया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी दी है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज रहे हैं।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता तथा लूटे गए सामान के संबंध में आगे की जांच जारी है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author