गुडाबांधा पुलिस ने लाखों का अवैध पन्ना किया बरामद, साथ ही दो लोग हिरासत में…

1 min read

गुडाबांधा पुलिस की बड़ी सफलता– 120 ग्राम वजन का पन्ना जिसका मूल्य लाखों में है, गुडाबांधा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार लोगों के नाम देवाशीष प्रधान और अशोक मुंडा है| ज्ञात हो कि देवाशीष प्रधान पन्ना के अवैध व्यवसाय का किंग माना जाता है और इसने राजनीतिक सांठगांठ से पन्ना के अवैध व्यवसाय से करोड़ों रुपये की कमाई की है| देवाशीष प्रधान गुडाबांधा के हथिया पट्टी निवासी है और अशोक मुंडा कुम्हडाशोल निवासी हैं| ज्ञात हो कि इनका एक साथी गंगा राम सरदार उर्फ झाबु सरदार की 30.12.23 को मृत्यु हो गई और इन लोगों ने बगैर पुलिस को सुचना दिए और बगैर पोस्टमार्टम किए इसके डेड बाडी को जला दिया| ईस मामले में गुडाबांधा पुलिस ने 04.01.24 को‌ प्राथमिकी दर्ज की और मृतक गंगा राम सरदार के अधजले शव को बरामद किया|

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author