देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बिरसा नगर में जमशेदपुर के सबसे ऊंचे तिरंगा सहित कई स्थानों पर भाजपा नेता अभय सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

0 min read

झारखंड भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला के प्रभारी एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह जी के द्वारा 15 अगस्त के शुभ अवसर में राजकीय वैदिक मध्य विद्यालय समिति काशीडीह, सर्वोदया समिति टेल्को जमशेदपुर , भारतीय जनता पार्टी, गोविंदपुर प्रखंड भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बिरसानगर स्थित तीन नंबर कुआं मैदान, नाई समाज संघ जमशेदपुर में जाकर झंडोत्तोलन किया।

अभय सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन में अभय सिंह ने सभी स्थानों में कहा आज देश जिस परिस्थिति से गुजर रहा है और जिस प्रकार विश्व के शक्तिशाली देशों के द्वारा भारत को जबरन आर्थिक गुलामी के लिए दबाव बनाया जा रहा है, हम सभी किसी भी कीमत पर नहीं मानेंगे।

हम सभी स्वतंत्र भारत के प्रत्येक व्यक्ति को इससे सजग रहना चाहिए।

आज हमें अपने देश के प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। आज भारत परमाणु परीक्षण राष्ट्र है, हम कल तक कमजोर भले थे लेकिन आज यह भारत मजबूत हाथों में विराजमान है।

हम 79 वर्ष के स्वतंत्रता दिवस में सभी जगह राष्ट्र की भावना प्रेरित करनी है और राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता के सवाल पर हम सभी वर्ग धर्म में संप्रदाय के लोगों को एकत्रित रहना है।

बिरसानगर स्थित जमशेदपुर का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया।
यह झंडा 40 फीट ऊंचाई का था हमने सारे जगह पर लोगों को प्रेरित किया।

You May Also Like

More From Author